बांदा, मई 10 -- बांदा। जसपुरा थाने की पुलिस ने पानी की बोतलों में अवैध शराब बेचने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 50 हजार रुपये और 30 लीटर मिलावटी शराब, शराब की 75 खाली बोतलें व एक बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक ऋषिदेव सिंह ने बताया कि शनिवार रात में जसपुरा थाना पुलिस रामपुर चौड़गरा चौराहे पर गश्त और वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रामपुर की ओर से आ रही एक डस्टर कार देख पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर अचानक कार वापस मुड़ने लगी। संदेह होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। यह भी पढ़ें- 30 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तर तलाशी के दौरान कार से 30 पानी की बोतलों में भरी अवैध अपमिश्रित अंग्रेजी शराब, 80 हजार रुपये नकद और 75 खाली अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद हुईं। आरोपियों ने बताया कि वे शराब के ठेकों से ...