गोरखपुर, फरवरी 25 -- फोटो- - खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मारा छापा - बिना लाइसेंस के संचालित था पानी का प्लांट - चौरीचौरा क्षेत्र में जब्त किया गया बूंदी, बेसन नमकीन का लिया नमूना गोरखपुर, निज संवाददाता। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को कोइ्रलहवा, नकहा नं-2, हजारी कचहरी रोड स्थित एक परिसर में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर' प्लांट में छापा मारा। मालिक को बुलाने के बहाने कर्मचारी भाग निकला तो टीम ने जांच के लिए नोटिस चस्पा कर मालिक को तलब किया है। वहीं चौरीचौरा के मुंडेरा क्षेत्र में एक दुकान से 34 किलोग्राम बूंदी पाउडर को जब्त किया। एक अन्य दुकान से बेसन और नमकीन का नमूना लिया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को क्षेत्र के एक परिसर में बिना लाइसेंस के 'नकली पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर' बनने की शिकायत मिली थी। शाम को खाद्य सुरक्षा अधिकारी स्...