पानी के टैंक से वैकल्पिक आपूर्ति के लिए सीएमओ ने लिखा पत्र
रुद्रपुर, जून 6 -- सितारगंज, संवाददाता। नयागांव में पीलिया और वायरल हेपेटाइटिस के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके अग्रवाल ने जल संस्थान, जल निगम, स्वजल परियोजना और जल जीवन मिशन के अधिकारियों को पत्र भेजकर पेयजल आपूर्ति की जांच कराने और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल प्रभाव से वैकल्पिक जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने कहा कि जनसमुदाय को क्लोरीनीकरण के बाद टैंकरों के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए। बताया कि नयागांव में दूषित पेयजल के कारण पीलिया और वायरल हेपेटाइटिस फैलने की आशंका है। इन बीमारियों का प्रमुख कारण दूषित पानी होता है, इसलिए एहतियाती कदम उठाना जरूरी है। यह भी पढ़ें- निजी अस्पताल में भर्ती तीन बच्चों में हेपेटाइटिस-ए की पुष्टि इसके अलावा संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए सीएमओ ने जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.