पानी के टैंकर भेजकर दूर की पेयजल की समस्या
मैनपुरी, मई 18 -- नगर के मोहल्ला ऊपरटीला स्थित नगर पंचायत के ट्यूबवेल पर कई दिनों से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई थी। इस कारण क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई थी। इस गंभीर समस्या का प्रकाशन हिन्दुस्तान में होते ही प्रशासन हरकत में आया और इसका असर देखने को मिला। सोमवार को नगर पंचायत ने तत्परता दिखाते हुए पानी से भरी कई टंकियां अलग-अलग मोहल्लों में भेजीं, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। कस्बा के मोहल्ला ऊपरटीला की पानी टंकी से जुड़े करीब आधा दर्जन मोहल्लों में पिछले एक सप्ताह से पेयजल किल्लत चल रही थी। लो वोल्टेज के कारण बमुश्किल पांच मिनट ही आपूर्ति हो पा रही थी, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नागरिकों ने नगर पंचायत अध्यक्ष से समाधान की गुहार लगाई थी। सोमवार को जैसे ही खबर प्रमुखता से प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.