अयोध्या, जून 29 -- अयोध्या। तुलसीपुर मांझा थाना नवाबगंज गोण्डा के रहने वाले बलराम सिंह का कोतवाली नगर में दी गई तहरीर में कहना है कि वह काफी की दुकान के पास पानी पी रहा था। पानी पीकर थूकने के दौरान पीछे से आ रहे एक व्यक्ति पर उसकी कुछ बूंदे पड़ गयी। जिसके बाद उसने अपने साथी के साथ मिलकर उसकी पिटाई की। जिसमें उसका माथा फट गया। मामले में कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ---

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...