लखनऊ, जनवरी 26 -- समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने देश भर में गरीबी और पानी की खराब क्वालिटी के मुद्दे उठाए। गणतंत्र दिवस पर ध्वज फहराने के बाद अखिलेश यादव ने एक प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित किया। सपा प्रमुख ने कहा, महात्मा गांधी ने देश को आजादी दिलाने के लिए अपनी पूरी जिंदगी लगा दी। रिपब्लिक डे पर, हमारे संविधान के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लें। हम बाबासाहेब भीम राव अंबेडकर के दिए संविधान के रास्ते पर चलकर देश को मजबूत करने का काम करेंगे। हमें यह देखने की जरूरत है कि आजादी के इतने सालों बाद हमारा देश कहां खड़ा है। हमारा देश अभी भी गरीबी और बेरोजगारी समेत कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि अस्पताल गरीबों को सही इलाज नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा, आज जब मैं अखबार प...