आजमगढ़, जून 6 -- मेंहनगर। क्षेत्र में नहरों और सिंचाई स्रोतों में पर्याप्त पानी न पहुंचने से किसानों की धान की नर्सरी प्रभावित हो रही है। समय पर पानी न मिलने के कारण नर्सरी सूखने लगी है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि धान की खेती का समय चल रहा है, लेकिन सिंचाई व्यवस्था सुचारू न होने से फसल उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। किसानों ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। यह भी पढ़ें- शहर 30 सेकेंड

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...