बिहारशरीफ, मार्च 23 -- पानी की हर बूंद को सहेजने की बारीकियां जानने किसानों का दल गया रांची सूक्ष्म सिंचाई, मिट्टी संरक्षण और वर्षा जल संचयन के बारे में मिलेगी जानकारी पांच दिनों तक कृषि वानिकी और वाटरशेड के बारे में लेंगे प्रशिक्षण बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। खेतों में पानी की हर बूंद का सदुपयोग करने और पर्यावरण संतुलन के साथ खेती का मुनाफा बढ़ाने के गुर जिले के किसान जानेंगे। आत्मा योजना के तहत नालंदा के 40 प्रगतिशील किसानों को झारखंड की राजधानी रांची भेजा गया है। किसान नगड़ी स्थित राज्य स्तरीय वाटरशेड प्रशिक्षण केंद्र में पांच दिनों तक रहकर कृषि वानिकी और जल छाजन के हाईटेक तकनीक सीखेंगे। किसान के दल को रवाना करते हुए डीएओ डॉ. नितेश कुमार ने बताया कि परिभ्रमण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को जल संरक्षण और समेकित जल प्रबंधन की व्य...