रामनगर, जनवरी 6 -- रामनगर। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमित लोहनी के नेतृत्व में जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को बागाझाला परियोजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के संबंध में ज्ञापन दिया गया। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमित लोहनी ने कहा कि बागाझाला पाइप लाइन, जो कोसी बैराज पर एक टी स्टाल से होकर मुख्य रास्ते से होते हुए गुजर रही है। वह भंडारी गुफा के सामने क्षतिग्रस्त हो गई है। इसमें से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है और पानी का अधिकांश रिसाव रोड की तरफ आ रहा है। इससे आने जाने में लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। साथ ही भविष्य में एक्सिडेंट का भी खतरा बना हुआ है। कहा कि हजारों लीटर पेयजल बर्बाद हो रहा है।उन्होंने जल संस्थान से जनहित को देखते हुए उक्त पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत करवाने की मांग की त...