चम्पावत, जून 3 -- जगदीश राय, लोहाघाट। नगर लोहाघाट में पेयजल की समस्या को लेकर नगर व्यापार मंडल जलसंस्थान के अधिकारियों से मिला। जिसमें व्यापारियों ने नगर में पेयजल की समस्या के निदान की मांग की। बुधवार को नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया के नेतृत्व में व्यापार मंडल ने पहले डीएम मनीष कुमार को नगर में चल रही पेयजल समस्या से अवगत कराया। जिसमें उन्होंने डीएम से कहा कि नगर में पेयजल की अनियमित आपूर्ति और वितरण व्यवस्थाओं के चलते लोगों को तीसरे, चौथे और पांचवें दिन पानी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जलसंस्थान लोगों को कहीं पर तो केवल 25 मिनट पानी की आपूर्ति कर रहा है और कहीं पर चार घंटे तक भी पानी आ रहा है। ऐसे में लोग नौले, धारों और हैंडपंप पर निर्भर हो गए हैं। लोग कामकाज छोड़कर पानी ला रहे हैं। डीएम ने समस्या सुनने के बाद जलसंस्थान के ईई आ...