धनबाद, मई 30 -- झरिया, प्रतिनिधि। धनबाद सांसद ढुलू महतो के निर्देश पर भाजपा झरिया नगर अध्यक्ष अवधेश साव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को झरिया वाटर बोर्ड के सहायक अभियंता कृपा शंकर और कनीय अभियंता सुनील कुमार से मुलाकात की। इस दौरान झरिया में अनियमित और आंशिक जलापूर्ति से जनता को हो रही परेशानियों पर सकारात्मक चर्चा हुई। सहायक अभियंता कृपा शंकर ने कहा कि डीवीसी से सीधे बिजली मिलने पर पूर्ण जल भंडारण संभव होगा, जिससे सुबह-शाम सुचारू रूप से जलापूर्ति की जा सकेगी। उन्होंने जल्द ही सभी कमियों को दूर करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से श्रवण राम चंद्रवंशी, अरुण जायसवाल, अमित साव, अजय वर्मा, पूर्व पार्षद अनूप साव, रंजन साव, भोला सेन, शत्रुघ्न मालाकार, विशाल जायसवाल और पिंटू बर्मन शामिल थे।

हिंदी हिन्दु...