पानी की समस्या, एक और भाजपा पार्षद ने कहा कराऊंगा मुंडन
फिरोजाबाद, मई 29 -- नगर निगम में एक और भाजपा पार्षद ने पानी की समस्या को लेकर सांकेतिक मुंडन कराने की घोषणा की है। आरोप लगाया कि नगर निगम के अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। वार्ड संख्या 19 के पार्षद देवेंद्र ने बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले काफी समय से पानी की समस्या बनी हुई है। क्षेत्रीय लोग इस संबंध में कई बार शिकायत कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं वह खुद भी इस समस्या से पीड़ित हैं। उनके घर में भी पानी नहीं पहुंच रहा। उनका कहना था कि इस समस्या को लेकर वह कई बार जलकल विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को अवगत करा चुके हैं लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।वहीं, समस्या की जानकारी पर महापौर कामिनी राठौर ने पार्षद से नगर निगम स्थित कार्यालय में वार्ता की। मौके पर मौजूद जलकल विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। महापौर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.