कटिहार, सितम्बर 30 -- कटिहार, एक संवाददाता। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने रेल कर्मचारियों और यात्रियों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में जल गुणवत्ता निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने की पहल की है। इसी क्रम में पांडु स्थित जल प्रशोधन संयंत्र का निरीक्षण कर पानी की गुणवत्ता और संयंत्र के संचालन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि एनएफआर के प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक ने निरीक्षण के दौरान जल प्रशोधन संयंत्र के संचालन, शुद्ध किए जा रहे पानी की गुणवत्ता तथा उसकी नियमित निगरानी के लिए अपनाई जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पानी में गंदगी, अवशिष्ट क्लोरीन समेत कई महत्वपूर्ण मानकों की जांच की गई। जांच में सभी मानक संतोषजनक...