भदोही, मार्च 24 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विविध कार्यक्रम किए गए। कार्यक्रम अधिकारी डा . श्वेता त्रिपाठी एवं डा. योगेन्द्र लाल वर्मा ने बताया कि पर्यावरण एवं जल संरक्षण को लेकर जागरूक किया गया। प्राचार्य प्रो.रीना सिंह ने बताया कि हमीदपट्टी गांव में जन-जागरूकता रैली निकाली गई। उन्होंने सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान छात्राओं द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित करने की बात कही। साथ ही पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डाला गया। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पेड़-पौधों को नियमित रूप से पानी देने की भी सलाह दी, ताकि वे हरे-भरे बने...