सहारनपुर, जून 17 -- बडगांव। लिंक नहर से पानी की मांग को लेकर लंबे समय तक आंदोलन करने के बाद भी किसानों को सिचाई के लिए पानी नही मिल पा रहा है। मोरा गांव में सिचाई विभाग द्वारा बनाया गया पंप हाउस शोपीस बनकर रह गया है। नाराज किसानों ने सिचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेजकर आंदोलन की चेतावनी दी है। जड़ौदा पांडा , किशनपुर, शेरपुर, लोटनी ,मौरा सहित आसपास के 12 गांवों के किसान अरविंद त्यागी के नेतृत्व में पिछले करीब बीस सालों से लिंक नहर से सिचाई के लिए 35 क्यूसिक पानी की मांग को लेकर आंदोलन करते आ रहे है। किसानों की मांग को लेकर गांव मौरा में लिंक नहर से नल्हेडा रजवाहा में पानी देने के लिए शासन ने पांच साल पहले करोड़ों रुपए की लागत से गांव मौरा में पंप हाउस तैयार कराया था। आरोप है कि सिचाई विभाग की लापरवाही से पंप हाउस शोपीस बनकर रह ग...