आगरा, मार्च 29 -- ईरान-इजराइल युद्ध का असर प्लास्टिक उत्पादों पर पड़ा है। ऐसे में पेयजल की बोतलों पर दुकानदारों द्वारा रेट से अधिक रुपये लिए जाने का मामला रोडवेज बस स्टेशन के आसपास का सामने आया। इसकी शिकायत यात्रियों ने रोडवेज के प्रभारी एआरएम से कर दी। जानकारी करने गए प्रभारी एआरएम और दुकानदार में नोंक झोंक हो गई। जिसकी शिकायत बस स्टेशन के सामने बिलराम गेट चौकी में दे दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तत्काल दुकानदार को बुला लिया। इस दौरान पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद प्रकरण में दोनों पक्ष शांत होने की बात कही है। कोतवाली प्रभारी प्रवेश राना ने बताया कि, शिकायत मिली थी, बाद में मामला दोनों पक्षों में शांत हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...