फतेहपुर, मार्च 19 -- फतेहपुर। जल जीवन मिशन के तहत जिला परियोजना प्रबंधन इकाई द्वारा भिटौरा की ग्राम पंचायत सरैला सहित हाजीपुर गंग में जल महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरुक किया गया। जल महोत्सव कार्यक्रम के तहत जल संरक्षण, शुद्ध जल प्रयोग, अशुद्ध जल से होने वाले नुकसान आदि के प्रति जागरुक किया। जिला समन्वयक राजमुनि यादव ने ग्रामीणों को जल जनित बीमारियों, ग्रे वाटर प्रबंधन, स्वच्छता, जल संचयन के प्रति जागरुक किया। बताया कि जलजीवन मिशन शासन की बेहतर योजना है। अपील करते हुए कहा कि जल संचय के तरीकों को अपनाकर पीने योग्य जल को संरक्षित करना होगा। जिससे आने वाली पीढ़ी को जल के लिए संघर्ष न करना पड़े। उन्होंने दूषित पानी से होने वाली जल जनित बीमारियों के बारे में भी अवगत कराया। वहीं जल्द ही सभी घरों में नलों क...