गुड़गांव, अप्रैल 25 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। गर्मी में शहर के लोगों को पानी की कमी न हो इसके लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। पीने के पानी की बर्बादी करने वालों का कनेक्शन काटा जाएगा। रविवार से शहर में एक बड़ा जांच अभियान शुरू होने जा रहा है। अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि पानी बर्बाद करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर उनके पानी का कनेक्शन भी काटा जा सकता है। इसके लिए निगम की कई टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें अलग-अलग इलाकों में जाकर जांच करेंगी। गर्मी के दिनों में पानी की मांग काफी बढ़ जाती है। यह भी पढ़ें- आलमबाग में पानी की आपूर्ति न सुधरी तो आंदोलन करेंगे लोग ऐसे में पानी बचाना बहुत जरूरी है। अगर कहीं पानी की बर्बादी मिली, तो टीम मौके पर ही कार्रवाई करेगी। निगम प्रशासन का पूरा फोकस है कि...