रुडकी, फरवरी 25 -- भगवानपुर, संवाददाता। के बनारसी गांव में पानी की लाइन बिछाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार गांव में दिलशाद पक्ष के लोग घरेलू पानी निकासी के लिए पाइपलाइन डालने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोस के गुलशननवर पक्ष ने इसका विरोध किया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में एक पक्ष से गुलशननवर, आहिल, तरन्नुम और आयुष घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से शमी और दिलशाद को चोटें आई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...