रुडकी, मई 4 -- लक्सर, संवाददाता। बारिश के पानी की निकासी को लेकर मोहम्मदपुर ऊर्फ झीवरहेड़ी गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से दो बाइकें भी बरामद की। मोहम्मदपुर ऊर्फ झीवरहेड़ी गांव में रविवार की रात हुई बारिश का पानी सड़क पर भर गया था। इस पर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के खेत में निकासी के लिए रास्ता बना दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस बीच दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.