शामली, फरवरी 2 -- कस्बे की मुख्य सड़क पर पानी की निकासी की समस्या को लेकर सोमवार को उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब अपने घरों के सामने नाली का निर्माण करा रहे स्थानीय निवासियों को नगर पंचायत अध्यक्ष व उनके साथियों ने मौके पर पहुंचकर कार्य रुकवा दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में तीखी बहस भी हुई, और मौके पर पुलिस पहुंची । मुख्य सड़क पर स्थित संजीव, ओंकार सिंह, इरफान, जमील सहित कई कस्वाबे वासियों के मकानों में वर्षों से पानी की निकासी की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है। घरों का गंदा पानी सड़क पर फैलने से जहां कीचड़ की समस्या बनी रहती है, वहीं सड़क को भी क्षति पहुंच रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कीचड़ के कारण आए दिन उनके मकानों के सामने मोटरसाइकिल सवारों के साथ फिसलने से दुर्घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय पुलिस हमें आकर धमकाती है ।सोमवार को परेशा...