सहारनपुर, जून 17 -- तीतरों। पानी की निकासी को लेकर गांव में दो पक्ष आमने सामने है। एक पक्ष गांव में नाला बनवाने की जिद पर अड़ा है तो दूसरा पक्ष पानी की निकासी के लिए तालाब खुदवाने की मांग कर रहा है। नाला बनवाने की मांग को लेकर एक पक्ष ने पानी में खड़े होकर प्रदर्शन भी किया। गांव बेरखेड़ी मुसलमान में पानी की निकासी ग्रामीणों के जी का जंजाल बन गई है। पानी को निकासी को लेकर गांव में दो पक्ष बन गए हैं। दो पक्षों के बीच हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी ने भी मोर्चा खोल रखा है। गांव का एक पक्ष खसरा नंबर 143 में तालाब खुदवाकर पानी की निकासी की मांग कर रहा है तो दूसरा पक्ष गांव में नाला बनवाने की मांग कर रहा है। नाला बनवाने की मांग कर रहे पक्ष के साथ हिंदूवादी संगठन का पदाधिकारी भी जुड़ गया है। इसी पदाधिकारी ने आज प्रशासन को चैलेंज करते हुए गांव में ...