पलामू, अप्रैल 19 -- छतरपुर,प्रतिनिधि। भीषण गर्मी ने वन जीवों को भी परेशान कर दिया है। शनिवार की रात में करीब एक दर्जन बारहसिंगा हिरण का झुंड पानी की तलाश में छतरपुर सिटी आ पहुंचा। वहीं एक मृत हिरण भी शहर में पाया गया है। छतरपुर शहर में रविवार को अलसुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान लोगों ने बारहसिंगा हिरण के झुंड को शहर में विचरण करते हुए देखा। हाई स्कूल मोहल्ले में हिरण का झुंड पानी की तलाश में इधर-उधर भटक रहा था। बजरंग दल के पप्पू सिंह ने कहा कि रविवार को अलसुबह करीब पांच बजे उन्होंने हिरणों के झुंड को देखा, बच्चे उन्हें दौड़ा रहे थे। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी।उधर सोनार मोहल्ला के शिव मंदिर के समीप संदिग्ध अवस्था में मृत हिरण पाया गया है। इसकी सूचना शहरवासियों ने वन विभाग के क्षेत्र कार्यालय को दी। शहर में छतरपुर प...