चतरा, अप्रैल 23 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज प्रखंड के 28 पंचायतों में हर घर तक पेयजल आपूर्ति करने के उद्देश्य से नल जल योजना के तहत सैकड़ो जल मीनार लगाए गए। इस योजना के पीछे सरकार ने पानी की तरह पैसे बहाया। लेकिन लेकिन गली मोहल्ले के लोगों का प्यास नहीं बुछ पाया। नल जल योजना से घरों तक पेयजल आपूर्ति बहाल करने के लिए पाइपलाइन बिछाया गया। लेकिन 70% से अधिक इन पाइप लाइनों में पानी नसीब नहीं हो पाया। आज प्रखंड के 28 पंचायत के गांव में यह योजना सिर्फ जानवर के खुटे के रूप में काम कर रहा है। आज भी सरकार अपने इस योजना के उद्देश्य से कोसों दूर है। यह भी पढ़ें- सार्वजनिक स्थानों से प्याऊ गायब, राहगीर परेशान पेयजल आपूर्ति योजना के तहत अभी कई जल मीनार लगाए गए। लेकिन इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पाया। नल जल योजना के तहत पंचायत के खजुरिया और बांका ...