सुल्तानपुर, दिसम्बर 19 -- भदैया, संवाददाता।देहात कोतवाली क्षेत्र के जादीपुर ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी से लाखों रुपये के उपकरण चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों ने टंकी परिसर में लगे इन्वर्टर, बैटरी और सोलर पैनल से जुड़े उपकरणों को काटकर चोरी कर लिया। घटना की जानकारी सुबह कर्मचारियों के टंकी पर पहुंचने पर हुई, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया। घटना की तहरीर अवर अभियंता उदय यादव ने देहात कोतवाली में तहरीर दी है। उनका कहना है कि चोरी जिस तरीके से की गई है, उससे साफ प्रतीत होता है कि करीब तीन से चार घंटे इत्मीनान से किसी जानकार व्यक्ति ने बारीकी से तार और फिटिंग काटी है। यदि कोई अनजान चोर होता तो उसे करंट या अन्य खतरे का सामना करना पड़ सकता था। उन्होंने बताया कि टंकी की सुरक्षा के लिए दिन में जादीपुर गांव निवासी ...