हरदोई, जनवरी 22 -- हरदोई, संवाददाता। ग्रामीणों को शुद्ध व स्वच्छ पानी देने के लिए लगभग पांच करोड़ 58 लाख 46 हजार की लागत से बनाई गई पानी टंकी पिछले कई वर्षों से शोपीस बनी हुई है। इस वजह से लगभग आधा दर्जन मजरों के पांच हजार से अधिक ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। सुचारु रुप से टंकी शुरू करने के लिए ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, लेकिन जिम्मेदारों के ध्यान न देने की वजह से समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। जनप्रतिनिधि भी उदासीन रवैया अपनाए हैं। ब्लाक सुरसा से सटी ग्राम पंचायत खजुरहरा में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल जीवन मिशन के अन्तर्गत वर्ष 2016-17 में पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। ग्राम पंचायत को दो जोन में बांटकर सभी मजरों में पाइप लाइन डाली गई। ग्रामीणों का आरोप है कि घटिया किस्म की पाइप लाइन बिछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.