पानी की टंकी व टॉवरों की सुरक्षा के लिए तय हुई जवाबदेही
बस्ती, मई 24 -- बस्ती, निज संवाददाता। मोबाइल टॉवर व पानी की टंकी पर चढ़ने की घटनाओं को देखते हुए डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना और एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने सख्त रूख अपनाया है। आला अफसरों ने इस संबंध में एक उच्चस्तरीय बैठक कर ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए व्यापक व सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया है। आला अफसरों के निर्देश पर जिले में स्थित सिंचाई, पीडब्लूडी समेत अन्य विभागों से संबंधित पानी की टंकियों को पूरी तरह सुरक्षित बनाए जाने के लिए नोटिस जारी किया गया है। साथ ही मोबाइल टॉवरों की कंपनी के संबंधित रिजनल मैनेजर को भी इस आशय की चेतावनी जारी की गई कि टॉवरों की बेरिकेडिंग कर सुरक्षित बनाने के साथ गार्ड की तैनाती सुनिश्चित की जाए। अगर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति होती है तो सीधे तौर पर जिम्मेदारों की जवाबदेही तय की जाएगी।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.