अलीगढ़, अप्रैल 2 -- बरला क्षेत्र के अंतर्गत गांव सराय में घटी हृदय विदारक घटना n छत पर रखी सरकारी पानी की टंकी से बर्तन में पानी भर रहा थाn ध्यान भटकने के चलते मासूम का पैर फिसलने से सिर के बल नीचे गिरा​बरला, संवाददाता। बरला क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सराय में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ छत पर रखी सरकारी टंकी से पानी भरते समय आठ वर्षीय एक बालक का पैर फिसल गया। ऊंचाई से नीचे गिरने के कारण बालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे गाँव में शोक की लहर दौड़ गई है।​प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सराय निवासी और पेशे से राजमिस्त्री भुल्लन सिंह का 8 वर्षीय पुत्र प्रांशुल मंगलवार को घर की छत पर गया था। बताया जा रहा है, छत पर गांव की जलापूर्ति वाली सरकारी पानी की टंकी से बर्तन में पानी भर रहा थ...