पानी की टंकी पर चढ़ी महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य पर केस
देहरादून, मई 14 -- नर्सिंग बेरोजगार की मांगों को लेकर परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर चढ़ने, आत्मदाह की धमकी देने और सड़क जाम करने में केस दर्ज हो गया है। डालनवाला कोतवाली में उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, उनके साथ टंकी पर चढ़े चार नर्सिंग बेरोजगारों और नीचे प्रदर्शन कर सड़क जाम करने के अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि 11 मई को महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला और नर्सिंग बेरोजगार संगठन के सदस्य अपनी मांगों को लेकर परेड ग्राउंड स्थित प्रतिबंधित पेयजल विभाग की पानी की टंकी में घुस गए और टंकी के ऊपर चढ़ गए। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों के काफी समझाने के बावजूद वे नीचे नहीं उतरे। इस दौरान उनके समर्थकों ने टंकी के नीचे धरना-प्रदर्शन किया। शांति और सुरक्षा बनाए र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.