बदायूं, मई 10 -- सदर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक युवक पानी की ओवरहेड टंकी पर चढ़ गया, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद युवक को समझाकर सकुशल नीचे उतार लिया। युवक के टंकी पर चढ़ने के दौरान आसपास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस युवक को अपने साथ कोतवाली ले गई, जहां उससे पूछताछ की गई। मामला गोपी चौक के पास स्थित लाल पानी की टंकी का है। मोहल्ला चौधरी सराय अब्बासी गली निवासी अहमद पुत्र अनवर जिलानी किसी बात से परेशान होकर अचानक पानी की टंकी पर चढ़ गया था। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को काफी देर तक समझाते रहे। इसके बाद युवक नीचे उतर आया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अहमद किडनी की बीमारी से परेशान है। हालां...