बुलंदशहर, मई 28 -- अमरगढ़ चौकी क्षेत्र के गांव कुदेना जयरामपुर गांव में निर्माणाधीन पानी की टंकी पर काम कर रहे एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लक्ष्मण (28) पुत्र जगदीश निवासी थाना धनारी क्षेत्र के खलीलपुर गांव, जिला संभल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार लक्ष्मण टंकी के निर्माण में कार्य करने आया था।गुरुवार को युवक का शव टंकी परिसर में ही संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। साथी मजदूरों ने शोर मचाकर स्थानीय लोगों को बुलाया। घटना सूचना मिलते ही जहांगीराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साथी मजदूरों के बयान दर्ज किए। यह भी पढ़ें- पानी की टंकी निर्माण में लगे मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत फिलहाल मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि यह हादसा था या कोई और वजह, ...