गोंडा, फरवरी 17 -- वजीरगंज, संवाददाता। ब्लॉक सभागार में जल जीवन मिशन के अधिशासी अभियंता महेंद्र सिंह ने पंचायत सचिव के साथ बैठक कर संचालित और निर्माणाधीन पानी की टंकियों की समीक्षा की। बैठक में वजीरगंज के सरपंच सत्यप्रकाश तिवारी ने 10 वर्ष पहले बनी पानी की टंकी का अबतक संचालन न होने की शिकायत की। इस पर अवर अभियंता विशाल पाठक ने बताया कि प्रधान द्वारा ऑपरेटर का मानदेय देने से इनकार करने तथा पाइप लाइनों में लीकेज होने से सप्लाई में दिक्कत आ रही है। खोखिया के प्रधान अतीउल्ला व चन्दहा के प्रधान वीरेंद्र सिंह ने पाइप लाइन की लेकेज की शिकायत की। अधिशाषी अभियंता ने कमियों को दुरुस्त के टंकी संचालन का निर्देश दिया। उन्होंने गांवों में पानी टंकी की स्थापना के बाद पाइप लाइन डालते समय सड़क खडंजा आर सी सी रोड को पाइप डालते समय उसे तोड़ कर छोड़ देने क...