उरई, मार्च 1 -- माधौगढ़। नमामि गंगे योजना के अंतर्गत न्याय पंचायत मींगनी में पांत साल पहले टंकी का निर्माण कराया गया। टंकी का बोर खराब हो गया। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की। लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। रिबोर न होने से ग्रामीणों ने नमामि गंगे योजना के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है, शीघ्र रिबोर नहीं कराया गया तो धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। मींगनी, मढ़ा, भगवानपुरा, हिम्मतपुरा,के ग्रामीणों को हर घर स्वच्छ पानी देने के लिए नमामि गंगे योजना के तहत मींगनी में ट्यूबवेल की स्थापना की गई। ट्यूबवेल का बोर खराब हो गया न ग्रामीणों ने नमामि गंगे अधिकारियों से रिबोर कराने को कहा गया, आधिकारी रिबोर कराने का आश्वासन देते रहे। ग्रामीण धर्मेन्द्र कुमार, रामविहारी, लालाराम का कहना है कि नमामि गंगे योजना क...