बलरामपुर, मार्च 8 -- श्रीदत्तगंज, संवाददाता। जिले के आकांक्षी विकासखंड श्रीदत्तगंज में वर्ष 2020 में बड़े लक्ष्य और वादों के साथ शुरू की गई 'हर घर नल से जल' योजना आज भी अधूरी पड़ी है। सरकार की मंशा थी कि वर्ष 2024 तक प्रत्येक ग्रामीण परिवार को घर-घर शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, लेकिन वर्ष 2026 आ जाने के बावजूद कई गांवों में अभी तक न तो जलापूर्ति शुरू हो सकी है और न ही इसका निर्माण कार्य ही पूर्ण हो पाया है। ऐसे में ग्रामीण आज भी साधारण हैंडपंप का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई लेकिन किसी भी जिम्मेदार ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों का कहना है कि शुरुआत में जब हर घर नल से जल योजना का शुभारंभ हुआ था तो उनमें उम्मीद जगी थी कि वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान मिलेगा। अधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.