हजारीबाग, मई 8 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और पानी की बर्बादी पर लगाम लगाने के लिए हजारीबाग नगर निगम अब सख्त रुख अख्तियार कर रहा है। गुरुवार को सहायक नगर आयुक्त अनिल पांडे की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें अवैध जल कनेक्शनों और पाइपलाइन से मोटर खींचकर पानी निकालने वालों के विरुद्ध निर्णायक रणनीति तैयार की गई। बैठक में यह बात सामने आई कि शहर के कई क्षेत्रों में गृहस्वामियों ने बिना अनुमति के अवैध रूप से जल कनेक्शन ले रखे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए सहायक नगर आयुक्त ने एक विशेष टीम का गठन किया है। यह टीम पूरे शहर में सघन छापेमारी अभियान चलाएगी। अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध कनेक्शनों को चिह्नित कर उन्हें नियमतः वैध बनाना और व्यवस्था में पारदर्शिता लाना है।

मोटर जब्त होगी, लगेगा भारी आर्थिक दंड न...