चित्रकूट, जनवरी 8 -- चित्रकूट। संवाददाता शहर में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर डीएम पुलकित गर्ग ने जल संस्थान के पाठा जलकल स्थित जल शोधन संयंत्र का जायजा लिया। उन्होंने पेयजल की गुणवत्ता जांचने को परिसर में प्रयोगशाला बनाए जाने के निर्देश दिए। कहा कि पेयजल में क्लोरीनेशन जरूर कराया जाए। जहां भी पाइप लाइनों में लीकेज आदि की शिकायतें आएं, उनको तत्काल दुरुस्त कराएं। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। डीएम ने अधिशाषी अभियंता जल संस्थान को निर्देश दिए कि जल शोधन संयंत्र परिसर, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में साफ-सफाई की रहनी चाहिए। अभियंता ने अवगत कराया कि तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की तैनाती कर जल शोधन संयंत्र का संचालन किया जा रहा है। डीएम ने निर्देशित किया कि संचालन में लगे कार्मिको को सुरक्षा किट उपलब्ध कराई जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.