पलामू, मई 21 -- मेदिनीनगर। पलामू में संचालित 2629 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है। इसमें 806 आंगनबाड़ी केंद्रों को सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। जिले में संचालित 806 समक्ष आंगनबाड़ी केंद्रों में 592 आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका लगाया गया है ताकि बच्चों को पोषण के रूप में ताजी सब्जी उपलब्ध कराया जा सके। परंतु जिले में पड़ रहे अत्यधिक गर्मी के कारण कई पोषण वाटिका सूखने लगे हैं। कई सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों में चाहरदीवारी नहीं होने के कारण पशु और बाहरी लोग इसे बर्बाद कर रहे हैं। पलामू जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने बताया कि कुछ सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों में लगाए गए पोषण वाटिका अच्छा है, परंतु जिन आंगनबाड़ी केंद्रों में पर्याप्त पानी की सुविधा नहीं होने के कारण इस भीषण गर्मी में पानी की समस्या बढ़ गई है। इसका...