कन्नौज, मई 11 -- भीषण गर्मी के बीच गुरसहायगंज क्षेत्र के मलिकपुर, बल्लापुरवा, रामाश्रम और दहीरापुर गांवों में जल संकट गहरा गया है। ग्राम पंचायतों में पानी की टंकी से सप्लाई ठप होने के कारण ग्रामीण बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। दैनिक जरूरतों के साथ-साथ मवेशियों के लिए पानी जुटाना एक बड़ी चुनौती बन गया है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ​मामले की गंभीरता को देखते हुए कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के कन्नौज जिला प्रतिनिधि गुंजन सिंह ने मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए दो टूक चेतावनी दी है। गुंजन सिंह ने कहा कि यदि अगले 3 दिनों के भीतर चारों गांवों की जलापूर्ति सुचारू नहीं हुई, तो वे जल निगम कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन पर बैठने को बाध्य होंगे। यह भी पढ़ें- गर्मी के दिन में शूरवी...