पानी की किल्लत को ले लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
समस्तीपुर, मई 24 -- वारिसनगर, निसं। प्रखंड के मोहिद्दीनपुर पंचायत अंतर्गत हजपुरवा गांव के वार्ड संख्या 2 में पिछले कई दिनों से नल-जल योजना ठप रहने से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष बाल्टी, गैलन व अन्य बर्तन सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन करते नजर आए।
ग्रामीणों की समस्याएँ ग्रामीण गोपाल राय, प्रदीप राय, वार्ड पंच रीता देवी वार्ड सचिव लक्ष्मी देवी, कुशमा देवी, प्रियांशु कुमार, राज नारायण राय, राजेश महतो, शुभम् कुमार, संतोष सिंह, जितेंद्र सिंह आदि ने बताया कि करीब एक पखवाड़े से नल-जल योजना से पानी की आपूर्ति बंद है। वार्ड में जगह-जगह पाइप कटे एवं क्षतिग्रस्त पड़े हैं, जिसके कारण नियमित जलापूर्ति बाधित है। लोगों का कहना था कि कई बार पाइप मरम्मत की मांग की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.