नई दिल्ली, फरवरी 7 -- नई दिल्ली। चंद्रावल जल शोधन संयंत्र से जुड़ी मुख्य पाइप लाइन में रिसाव के कारण उसका मरम्मत कार्य होना है। इस वजह से चंद्रावल जल शोधन संयंत्र 11 फरवरी को 24 घंटे के लिए बंद रहेगा। इस वजह से 11 व 12 फरवरी को सिविल लाइन, हिंदूराव अस्पताल, कमला नगर, शक्ति नगर, करोल बाग, पहाड़गंज, एनडीएमसी के इलाके, ओल्ड व न्यू राजेंद्र नगर, बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंद्रपुरी, दक्षिणी दिल्ली और दिल्ली छावनी के इलाके के कुछ हिस्से में पानी आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जल बोर्ड ने लोगों को सलाह दी है कि वे अपनी जरूरत के अनुसार पानी भरकर रख लें। पेयजल किल्लत होने पर हेल्पलाइन नंबर 1916 पर कॉल कर पानी का टैंकर मंगा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...