बुलंदशहर, जून 24 -- क्षेत्र के मोहल्ला अहीरपाड़ा निवासी महिला मंगलवार को एकत्रित हुईं। जहां उन्होंने बताया कि कमल बैंड वाली गली, चक्की वाली गली, पीपल वाली गली, भूतेश्वर मंदिर के पीछे समेत कई स्थानों पर पिछले दस दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। जिस कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कालोनी के लोग इधर-उधर नलों से पानी भरने के लिए मजबूर हैं। साथ ही कई घरों में निर्माण कार्य भी चल रहा है। जिन्हें पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र पानी की आपूर्ति करने की मांग को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। साथ ही अधिशासी अधिकारी अनवर हुसैन को अपनी समस्या से अवगत कराया। यह भी पढ़ें- पानी की आपूर्ति नहीं होने से परेशान महिलाओं का प्रदर्शन जिस पर अधिशासी अधिकारी ने मोटर खराब होने की बात कहीं और शीघ्र आपूर्ति सुचारू कराए ...