चंदौली, मार्च 23 -- चहनियां। रामगढ़ गांव में जलनिगम की पानी सप्लाई बीते गुरुवार की शाम से ठप होने से ग्रामीणों में हाहाकार है। खासकर पावन पर्व नवरात्रि के दौरान पानी की किल्लत ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। पेयजल के अभाव में ग्रामीणों को दैनिक कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रामगढ़ की आबादी आठ हजार है। ग्रामीणों के अनुसार गांव की लगभग 60 प्रतिशत आबादी जलनिगम की सप्लाई पर निर्भर है। सप्लाई बाधित होने से लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक कठिनाई हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.