हरदोई, मई 1 -- पिहानी, संवाददाता। वाटर सप्लाई में लो प्रेशर की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इस संबंध में ईओ को प्रार्थना पत्र देते हुए समाधान की मांग की है। मोहल्ला खुरमुली के शोएब, ताजदार, मुंशी, यासीन आदि के हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि पिछले काफी समय से उनके इधर पानी का प्रेशर बहुत कम या रहा है। इससे सभी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लो प्रेशर के कारण पानी की कमी के चलते दैनिक आवश्यक कार्य बाधित हो रहे हैं। गर्मी के मौसम में जब पानी की अधिक आवश्यकता पड़ रही है तब पानी की समस्या बनी हुई है। इस संबंध में ईओ अमित कुमार सिंह ने बताया रामलीला और नागर स्थित दोनो पानी टंकियों का विद्युत कनेक्शन ग्रामीण फीडर से जुड़ा है। बिजली कम मिलने के कारण टंकी पूरी नही भर पाती है जिससे प्रेशर की समस्...