बागेश्वर, अप्रैल 19 -- कांडा। जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल लगाने का काम कांडा पेयजल पम्पिंग योजना में किया जा रहा है। जल निगम कार्यदाई संस्था ठेकेदार द्वारा चकाचक डामर की सडक को जगह-जगह खोद दिया है। स्थानीय लोगों के मना करने के बाद भी ठेकेदार की मनमानी कम नहीं हुई। श्रमिक अब गड्ढों को वैसे ही छोड़ा है। विजयपुर भाटगाड़, कांडा धपोलासेरा सानीउडियार सड़क में भी जहां मर्जी वहां सड़क खोदी जा रही है, जबकि इस सड़क में डामरीकरण कार्य की अभी हुआ है। इधर एनएच के जेई ने बताया कि बिना इजाजत सड़क खोदकर पाइप डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- जलभराव से राहगीर परेशान, मच्छरों का प्रकोप बढ़ा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.