हल्द्वानी, जुलाई 22 -- हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में मंगलवार को हुए दर्दनाक हादसे में मां और दो बेटों की मौत हो गई। पानी के टैंक की शटरिंग खोलने के दौरान यह घटना हुई। गैस लगने से तीनों की मौत की आशंका है। जानकारी के अनुसार, गौलापार के मानपुर गांव निवासी परिवार ने घर के पास पानी का टैंक बनवाया था। मंगलवार शाम करीब सात बजे 38 वर्षीय धर्मेंद्र बिष्ट टैंक में लगे शटरिंग खोलने उतरे थे। बताया जा रहा है कि तभी शटरिंग का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस पर उनका छोटा भाई 34 वर्षीय खुशाल सिंह बिष्ट भी टैंक में उतर गया। वह भी काफी देर तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद उनकी मां 59 वर्षीय सरस्वती भी टैंक में उतर गईं। यह भी पढ़ें- पूरे उत्तराखंड में हो रही बारिश, आज चारधाम रूट समेत 6 जिलों में येलो अलर्टकाफी देर तक बाहर नहीं आए तो बढ़ी अनहोनी की आशंका काफ...