कटिहार, जुलाई 31 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि बुधवार की देर शाम हुई मूसलाधार बारिश से मखाना किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। खेती की उपरी जमीन पर लगाए गए मखाना में पानी का जमाव होने से पैदावार भी बेहतर होगी। वहीं तालाब व जलाशय में भी पानी पूरी तरह भर जाने के कारण मखाना के लिए फायदेमंद साबित होगा। जिले में मखाना की खेती 12 हजार हेक्टेयर में होती है। कृषि विज्ञान केंद्र के विज्ञानी पंकज कुमार ने बताया कि मखाना के लिए तीन फीट से अधिक पानी होना चाहिए। बुधवार को हुई बारिश मखाना के लिए वरदान साबित होगी। बुधवार को राज्य में सबसे अधिक बारिश मनिहारी व कोढ़ा में हुई। यह भी पढ़ें- Katihar News: झमाझम बारिश से मिली राहत, धान रोपनी को मिली नई रफ्तार मनिहारी में 45.4 एमएम, कोढ़ा में 42.2 एमएम तथा अमदाबाद में 32.4 एमएम बारिश रिकार्ड किया गया। हलांकि खेतों में ...