गाजीपुर, जनवरी 5 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के उतरौली गांव में पानी का छींटे पड़ने पर दो सगे भाइयों के बीच जमकर लाठी डंडा और ईंट-पत्थर चला। हमले में एक पक्ष से पति, पत्नी और उनकी नाबालिग पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को वाहन से इलाज के सीएचसी पहुंचाया। चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। मामले में घायल उमाकांत पांडेय ने अपने सगे भाई जितेंद्र पांडेय सहित चार लोगों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है। बताया कि वह अपने मकान का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान उसकी पत्नी ईंटों पर पानी छिड़क रही थी, तभी पानी के छींटे उसके छोटे भाई के परिजनों पर पड़ गया। इसी बात से नाराज होकर छोटे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों, ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। प्रभारी निरीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.