पानी का छींटा पड़ने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आठ घायल, सात जिला अस्पताल रेफर
श्रावस्ती, जून 3 -- इकौना,श्रावस्ती,संवाददाता। श्रावस्ती जिले के थाना इकौना क्षेत्र ग्राम मैंनिहवा मदारा गांव में मंगलवार देर शाम को बाइक से जाते समय सडक पर पानी का छींटा पड़ जाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद में जमकर मारपीट हो गई। चिकित्सक ने दोनों पक्षों के कुल आठ लोग घायल हो गए । सभी घायल सात लोगों की हालत गंभीर होने पर संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार मैंनिहवा गांव में बाइक से जा रहे एक युवक के वाहन से सडक पर पानी का छींटा कपड़े पर पड़ गया, जिसको लेकर दो पक्षों के बीच कहा सुनी हो गयी । देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडा धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। मारपीट में एक पक्ष के राजेंद्र प्रसाद, समरजीत और मनीष कुमार घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष के विक्रम यादव,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.