गढ़वा, अप्रैल 2 -- गढ़वा। बिशुनपुर मोहल्ला निवासी राकेश कुमार ने प्रशासन से शहर के व्यवहार न्यायालय के सामने से लेकर रंका मोड़ तक पानी का छिड़काव कराने की मांग की है। सड़क निर्माण के कारण उड़ रहे धूल के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। निर्माण कार्य भी निर्माण कंपनी धीमी गति से कर रही है। प्रदूषण के कारण लोगों को बीमार होने का डर सता रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...