महाराजगंज, सितम्बर 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल ब्लॉक के सुदूरवर्ती और दियारा के गांवों सोहगीबरवा, शिकारपुर और भोतहा में बाढ़ का पानी कम होने लगा है। इसके बाद भी यहां के ग्रामीणों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ के पानी से आने जाने की सड़कें उखड़ गई हैं। इससे आने-जाने में ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। घरों में पानी घुसने से परिवार के भरण पोषण के लिए रखे गए अनाज चावल और गेहूं आदि तथा गृहस्थी के अन्य संसाधन खराब होने लगे हैं। प्रशासन की तरफ से इन गांवों में ग्रामीणों के भोजन के लिए कम्युनिटी किचेन संचालित किए जा रहे हैं, लेकिन इससे भी तमाम लोग वंचित हो जा रहे हैं।

बाढ़ का प्रभाव नेपाल में हुई लगातार बारिश से नारायणी नदी का जलस्तर रविवार को तेजी से बढ़ने लगा। रविवार की आधी रात तक पानी अधिकांश टोलों में भर गया...